चित्तौड़गढ़। जिले में समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केंद्र का लक्ष्य अभी पंजीकृत किसानों के अनुपात में ऊट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना की खरीद हो रही है। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिले के खरीद केंद्र पर जाकर किसानों से बातचीत कर रहे हैं। जिले में अधिकतर खरीद केंद्र पर पंजीकृत किसानों की संख्या काफी बड़ी संख्या में है। जिसमे से लगभग 25 से 30 प्रतिशत ही किसानों की उपज का तोल हो सका है। शेष पंजीकृत किसान अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं। उनके मन में एक ही डर सता रहा है कि खरीद केंद्र पर खरीद क्षमता पूर्ण हो गई तो हमारी उपज का क्या होगा। क्योंकि हर खरीद केंद्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन पंजीकृत किसानों की संख्या अधिक है जिले में स्थित समर्थन मूल्य गेंहू खरीद केंद्र पर किसानों को बार बार बारदान खत्म होने का हवाला देकर तपती धूप में किसानों को अपनी उपज के साथ तपाया जा रहा है। किसानों की अपनी उपज तोलने का सन्देश मिलने पर किसान अपनी उपज को लेकर ख़रीद केंद्र तक पहुंच जाते हैं फिर वहा एक ही बात बताई जाती है बारदान खत्म हो गया है। खाली बारदान के इन्तजार में किसान कई दिनों तक अपनी उपज की तपती धूप में रखवाली करता है। बारदान को लेकर किसानों में आक्रोश है।
इस विषय को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने कई तहसीलो पर उपखंड अधिकारी को भी अवगत करवाया है। भारतीय किसान संघ सरकार से मांग करता है कि जिले में सभी गेहूं और चना खरीद केंद्र पर क्षमता बढ़ाई कर सभी पंजीकृत किसानों की गेहूं और चना की उपज तोले।सभी सरकारी ख़रीद केंद्रो पर नियमित मॉनिटरिंग कर बारदान की आपूर्ती सुनिश्चित करें। अगर खरीद की क्षमता नही बढ़ाई जाती तो भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों द्वारा आन्दोलन किया जाएगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़