Explore

Search

June 18, 2026 12:04 am

10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फ्लैट से 36.46 ग्राम स्मैक व 66,800 रुपये नकद बरामद

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना सदर चित्तौड़गढ़ एवं जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश के फ्लैट पर दबिश देकर 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में प्रयुक्त उपकरण तथा 66800 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में मय जाब्ता एवं डीएसटी की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर सरहद ओछडी में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के फ्लेट नम्बर एल.आई.जी.5/एफ.एफ.-7 पर दबीश दी गई तो उक्त फ्लेट में अभियुक्त सुरेश कुमार उर्फ भोना सिंधी पिता मंगाराम सिंधी जाति सिंधी निवासी एल.आई.सी. ऑफिस के सामने किलारोड़ चित्तौड़गढ़ हाल किरायेदार भगवान सिंह प्रधानमंत्री जन आवास योजना ओछडी फ्लेट नम्बर एल.आई.जी.5/एफ.एफ.7 मिला। फ्लेट की तलाशी ली गई तो फ्लेट के अन्दर अवैध स्मैक 36.46 ग्राम मिली एवंम मादक पदार्थ से संबधीत क्रय, विक्रय, परिवहन को लेकर उपकरण एवंम नगद राशि 66800 रुपए मिले, जिनको जप्त कर फ्लेट मालिक सुरेश कुमार उर्फ भोना सिंधी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुरेश उर्फ भोना सिंधी भोपालसागर थाने में 10,000 रुपए का ईनामी होकर पूर्व में 20 प्रकरण जुआ अधिनियम के व 05 एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण दर्ज होकर थाना कोतवाली चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर हैं।

कार्यवाही टीम में सदर पुलिस थानाधिकारी प्रेम सिंह, एसआई मुरलीदास, एएसआई बलवंत सिंह, कानि पृथ्वीपाल सिंह, भजन लाल और डीएसटी टीम से हैड कानिस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, विजय कुमार, दिपक कुमार आदि शामिल थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर