Explore

Search

July 5, 2026 12:12 am

प्रशासन

जिला विशेष टीम एवं मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जब्त किया 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल, 4 आरोपी नामजद

चित्तौड़गढ़ 03 जुलाई। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान जिला रसद विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में केमिकल जब्त कर 4 आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवाड़ थानाधिकारी भगवान लाल मय जाप्ता के डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता द्वारा दी गई सूचना पर छापरी सरहद पहुंचकर एक बाडे से कुल 07 ड्रम जिनमें 1400 लीटर तथा 21 ड्रम जिनमें औसतन 50-80 लीटर होकर कुल 2800 लीटर अवैध केमिकल चोरी का जिला रसद कार्यालय के हिमांशु जोशी की उपस्थित में जप्त किया जाकर जप्तशुदा चोरी का अवैध केमिकल चितौड़गढ़ से उदयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित राजहंस होटल के पिछे ट्रको से निकालने वाले चार आरोपियों को नामजद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही पुलिस थाना मंगलवाड टीम के सीआई भगवानलाल, एसआई गोकुल लाल, भैरूलाल, कानि. टंवर सिंह, श्रीभान सिंह, गजेन्द्र सिंह,भैरूलाल एवं डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार, कानि. वीरेंद्र, देवेंद्र, रामकेश, सुरेश सुंडा, जगदीश, अरविंद, अशोक, कृष्ण कांत तथा जिला रसद कार्यालय चितौड़गढ टीम हिमांशु जोशी, विजय थालोड द्वारा की गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर