
चित्तौड़गढ़। उदयपुर जिले के खेल गांव में 3 से 5 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में चित्तौड़ जिले की बड़ीसादड़ी निवासी अंशिका धाकड़ ने लगातार तीसरे साल 5 गोल्ड मेडल अपनी झोली में डालकर इतिहास रचा। राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने अंशिका धाकड़ को गोल्ड मेडल प्रदान किये।
राज्य स्तर पर चित्तौड़ जिले का नाम रोशन करने पर चित्तौड़ जिला तैराकी संघ अध्यक्ष डीपी सिंह, सचिव सुरेंद्र यादव ने हर्ष जता कर बधाई दी। टीम मैनेजर रघुनाथ धाकड़, मंजू धाकड़ ने बताया की अंशिका धाकड़ ने 100, 200 व 400 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटर फ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में गोल्ड मेडल जीते ओर राजस्थान की बेस्ट तैराक बनी। बालक वर्ग में चितौड़ जिला के महेंद्र सिंह सिसोदिया व बालिका वर्ग में गिरजा कंवर प्रभारी थे।
इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के पदाधिकारी मनोज सोनी, विजय नीमा, पीएस चौहान, दीपक मेंगी, शकील अहमद, अनिल मेहता, दलपत सिंह चुंडावत, शैतान सिंह शक्तावत, अरुण सक्सेना, कुलदीप भाटी, ओमप्रकाश राठौर, अरुण सक्सेना, निर्देश दांगड़ा, महिपाल सिंह चुंडावत ने भी अंशिका धाकड़ को बधाई दी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़