Explore

Search

July 8, 2026 11:42 pm

प्रशासन

गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार,नंदवाई मार्ग पर कार्रवाई

बेगूं। बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 250 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी कमलचंद मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जुलाई को पुलिस टीम बेगूं नंदवाई मार्ग पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थैली लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस जाब्ते को देख वह सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरा डालकर पकड़ लिया।

 नौशालिया मोहल्ले का निवासी है आरोपी
पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैली में 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दीपक कुमार पिता मांगीदास वैष्णव उम्र 31 निवासी नौशालिया मोहल्ला बेगूं के रूप में बताई। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के साथ हेड कांस्टेबल भगवानलाल, कांस्टेबल सुमेर, विकास, मनोहर, कमलेश और चालक राजेंद्र सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि वह यह खेप कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर