Explore

Search

July 9, 2026 11:53 pm

प्रशासन

17 पुलिस थानों के 52 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व अफीम के पौधों को पुलिस ने किया नष्ट

चित्तौड़गढ़। जिले के 17 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 32 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार पुलिस द्वारा नष्ट किये गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ 04 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नॉन एसआर शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा, कोतवाली निंबाहेड़ा रामसुमेर मीणा सहित संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी व नॉन एसआर शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही की एएसआई सत्यनारायण द्वारा फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना बेगूं,बिजयपुर, राशमी, सदर निम्बाहेड़ा, गंगरार, भैंसरोड़गढ़, पारसोली, सदर चित्तौड़गढ़, भादसोड़ा, मंडफिया,साड़ास, बस्सी,कोतवाली निंबाहेड़ा, डुंगला,मंगलवाड़, निकुंभ एवं शंभुपुरा के कुल 17 पुलिस थानों में दर्ज कुल 52 प्रकरणों में से 40 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 26 क्विंटल 45 किग्रा 616 ग्राम डोडा चूरा, 06 प्रकरणों में 02 क्विंटल 14 किग्रा 978 ग्राम गांजा, 03 प्रकरणों में 03 क्विंटल 54 किलोग्राम 850 ग्राम अफीम के पौधे , 01 प्रकरण में 23 किलोग्राम 900 ग्राम गांजे के पौधे,01 प्रकरण में 224 ग्राम स्मैक व 01 प्रकरण में 650 ग्राम टांका को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 52 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा वंडर सीमेंट के अधिकारियों यूनिट हेड नितिन जैन, प्रोसेस हेड राजेन्द्र शर्मा, एडमिन हेड अखिलेश शाकद्वीपी, एनवायरमेंट हेड राहुल बंसल, एएफआर इंचार्ज अभिषेक रामदेव, सिक्योरिटी विभाग से देवेन्द्र सिंह, पुलकित खेमेसरा, सेफ्टी विभाग से अनधीश सिंह तथा टेक्निकल हेड विपिन जैन की उपस्थिति में गुरुवार को निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर