Explore

Search

July 14, 2026 6:08 am

नाकाबंदी देख पिकअप मोड़कर भाग रहा था तस्कर, 4 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, अजमेर का आरोपी गिरफ्तार

बेगूं (नीमच/जावद) । राजस्थान सीमावर्ती सिंगोली में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंगोली थाना पुलिस ने तिलस्वां घाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 450.800 किलो ग्राम डोडाचूरा के साथ राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को देख गाड़ी पलटाने लगा था चालक, घेराबंदी कर दबोचा
सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली-कांस्या आम रोड पर तिलस्वां घाट के नीचे पहले मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिंगोली की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप  RJ 42 GA 4006 आती दिखाई दी। सामने पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर घबरा गया और गाड़ी को वापस पलटाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें त्रिपाल के नीचे छुपाकर रखे गए 28 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें कुल 450.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ था।अजमेर का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने मौके से पिकअप चालक जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 वर्षीय निवासी शमशान घाट के पास, ग्राम जीरोता, तहसील अराई, थाना बोराडा, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से डोडाचूरा के अवैध स्रोतों और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर