Explore

Search

July 20, 2026 11:20 pm

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले और अवैध रूप से गाइडिंग करने वाले लपकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले सैलानियों के लिए सिरदर्द बने लपकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 संदिग्ध व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अक्सर यह शिकायतें मिल रही थीं कि जैसे ही पर्यटक दुर्ग में प्रवेश करते हैं, कुछ असामाजिक तत्व अपनी गाड़ियाँ उनके वाहनों के आगे-पीछे दौड़ाते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। साथ ही, बिना लाइसेंस के अवैध गाइडिंग कर पर्यटकों से अभद्र व्यवहार करने की भी खबरें सामने आ रही थीं। गाइड यूनियन और लाइसेंसधारी गाइडों ने भी इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा और डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दुर्ग के विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ाई और पर्यटकों को परेशान करते हुए 7 संदिग्धों को धर दबोचा। पुलिस ने कमलेश गाडिया लौहार शास्त्री नगर, चांद छापरवाल उपरलापाडा, ललित माली पावटा चौक, कन्हैया लाल भांड सदर बाजार, हिमांशु भांड जुना बाजार, सुरेश भात्रा बाणमाता मन्दिर दुर्ग, मनीष सालवी तेजाजी चौक सभी चित्तौड़गढ़ शहर निवासी हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों को परेशान करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी यह प्रभावी अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई से पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर