Explore

Search

July 24, 2026 4:57 am

12 दिन बाद बारिश की आंकड़ों में बढ़ी चाल, मानसून फिर हुआ सक्रिय

चित्तौड़गढ़। जिले में 23 जुलाई 2026 को प्रातः 8:30 बजे तक प्राप्त वर्षा आंकड़ों के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं जल संसाधन विभाग के वर्षामापी केंद्रों पर वर्षा दर्ज की गई। जिले में इस अवधि के दौरान औसत वर्षा 34.17 मिमी रही, जबकि एक जून से 23 जुलाई 2026 तक जिले की औसत संचयी वर्षा 256.25 मिमी दर्ज की गई है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार गम्भीरी बांध निम्बाहेड़ा में 2 मिमी, वागन बांध (डूंगला) में 20 मिमी, बस्सी बांध में 13 मिमी, ओराई बांध (बेगूं) में 5 मिमी, बड़गांव बांध में 4 मिमी, भूपालसागर बांध में 7 मिमी, कपासन बांध में 20 मिमी, संदेसर (डीके फीडर) में 7 मिमी तथा मातृकुण्डिया बांध (राशमी) में 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राजस्व विभाग के वर्षामापी केंद्रों पर चित्तौड़गढ़ (आईएमडी) में 12 मिमी, गंगरार में 1 मिमी, राशमी में 60 मिमी, कपासन में 13 मिमी, बेगूं में 7 मिमी, निम्बाहेड़ा में 9 मिमी, भदेसर में 7 मिमी, डूंगला में 33 मिमी, बड़ीसादड़ी में 32 मिमी, भैंसरोड़गढ़ में 2 मिमी, बस्सी में 1 मिमी तथा भूपालसागर में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक संचयी वर्षा निम्बाहेड़ा में 383 मिमी तथा भदेसर में 333 मिमी दर्ज की गई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर