
बेगूं। बेगूं पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करने के मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी परिवहन पर एक ट्रेलर, एक डम्पर एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तकिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिंगड़ के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अजंलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगूं चम्पाराम मय गठित टीम द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रेलर, एक डम्पर व चार ट्रैक्टर मय ट्रोली को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सूचित किया गया।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़