Explore

Search

July 26, 2026 4:39 am

35 ग्राम चरस व 4.170 किलो गांजा जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना  पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 ग्राम अवैध चरस एवं 4.170 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर  एक अन्य आरोपी को नामजद किया है।
  जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह  के सुपरविजन में शुक्रवार को इंचार्ज थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़  के नेतृत्व में जरिये मुखबीर की सुचना पर गोविंद जाट  पिता भेरू लाल जाट उम्र वयस्क निवासी बोदियाना पुलिस थाना चंदेरिया जिला चित्तौड़गढ़ हाल किराया का मकान वर्धमान नगर चित्तौड़गढ़ के मकान की तलाशी में कब्जे से 35 ग्राम अवैध चरस एवं 4.170 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया जाकर अभियुक्त गोविंद जाट को गिरफ्तार किया गया। तथा उक्त अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को नामजद किया  जाकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर