Explore

Search

August 9, 2026 10:29 am

टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने गोदाम से टेम्पो सहित 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी, कूलर तथा लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार जैतावत निवासी बोहेडा़ ने 24 जुलाई 2026 को थाना बड़ीसादड़ी पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा गोदाम डुंगला रोड़ बोहेडा़ में स्थित है। जिसको मैने किराये पर ले रखा है। जहा पर मेरे द्वारा खरीदा गया माल रखता हूँ। कल शाम को मै मेरा टेम्पो वही खडा कर गोदाम के ताला लगा कर घर आ गया। जिसके बाद आज सुबह लगभग 9 बजे में गोदाम पर गया तो वहा गोदाम का ताला टूटा हुआ होकर अन्दर टेम्पो नही खडा़ था और गोदाम के सभी कमरों के ताले तोडे़ हुए होकर माल के साथ खडा मेरा टेम्पो जिसमें 20 कटटे सरसों के जिनका वजन 10 क्विंटल व लहसुन के 30 कटटे व 5 डिब्बे कुल 15 क्विंटल लहसुन के साथ टेम्पो कों चोरो ने चोरी कर दिया। एव कमरे मे रखा एक कुलर, एक एलीडी व एक गैस का चुल्हा भी साथ ले गये। कानूनी कार्यवाही करना फरमायें। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बडीसादडी भगवानलाल के नेतृत्व में एएसआई झामेश्वर सिंह मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा बोहेडा, डूंगला, चिकारडा, सावरिंया जी. बानसेन जाकर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। बानसेन में चोरी किया गया सामान टेम्पों से खाली कर दुसरे वाहन में शिफ्ट करने के आलामात मिलने से बानसेन व आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण वाजीद मीर खॉ, इरफान मोहम्मद, दीपक जटीया व एक अन्य साथी द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पों, सरसों के कट्टे, गैस के चूल्हे मय टंकी, एलईडी, कुलर तथा लहसून बेचने से प्राप्त 52 हजार रूपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है।

इस मामले में पुलिस ने वाजीद मीर खां पिता वाहीद मीर खां जाति मुसलमान निवासी खेडा बनेष्टी (बिलायतीखेडा) पुलिस थाना शम्भुपूरा जिला-चित्तौड़गढ़, इरफान मौहम्मद पिता शाबीर मौहम्मद निवासी नई आबादी पुठोली पुलिस थाना गंगरार जिला- चित्तौड़गढ़, दीपक जटिया पिता श्यामलाल जाति जटिया निवासी नई आबादी बानसेन पुलिस थाना भदेसर जिला-चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर