Explore

Search

October 1, 2026 11:49 am

प्रशासन

पंचायती राज चुनाव : 18 अगस्त को सरपंच, वार्डपंच की लॉटरी एसडीएम और जिला स्तर पर निकलेगी प्रधान पद की आरक्षण की लॉटरी

जयपुर। प्रदेश में सरपंच, वार्ड पंच और पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण को लेकर इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 18 अगस्त को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इस प्रक्रिया के साथ ही तय हो जाएगा कि आपके क्षेत्र में कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। 18 अगस्त को उपखंड यानी एसडीएम स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इस लॉटरी के जरिए एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए सीटें तय की जाएंगी।
वहीं दूसरी तरफ 17 अगस्त को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान की लॉटरी खोली जाएगी। इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यह 50 फीसदी रिजर्वेशन हर कैटेगरी चाहे वह एससी हो, एसटी हो या ओबीसी सभी में समान रूप से लागू रहेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर