
बेगूं । पुलिस थाना पारसोली द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने विशेष प्रयास कर आरोपी को सरहद काला का झोपड़ा से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पारसोली थाने पर 21 अगस्त 2026 को प्रार्थीया अनिता पत्नि राजु लाल रेगर निवासी शंभुपुरा (बिछोर) द्वारा एक रिपोर्ट पेश की कि 20 अगस्त 2026 को शाम करीब 7-8 बजे मेरे पति राजु लाल के साथ मेरे ससुर जीतमल रेगर द्वारा लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई जिससे मेरे पति की रात्रि में मृत्यु हो गई वगैरा रिपोर्ट पर हत्या की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता हो देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपाल सिंह कानावत के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक बेगू अंकित कुडी़ के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह के नेतृत्व में प्रकरण में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर तलाश की गई। दौराने तलाश टीम द्वारा नामजद आरोपी की तलाश हेतु आसूचना एकत्रित की गई। आरोपी अपने पास मोबाईल नही रखना पाया गया मगर टीम द्वारा विशेष प्रयास कर नामजद आरोपी की तलाश कर सरहद काला का झोपडा से डिटेन किया गया। प्रकरण हाजा में डिटेनशुदा आरोपी से पुछताछ की गई तो आरोपी द्वारा घटना कारित करता स्वीकार करने से जीतमल रेगर पिता तुलछा जाति रेगर उम्र 62 साल निवासी शंभुपुरा पुलिस थाना पारसोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी से प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी हैं।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -