Explore

Search

August 25, 2026 4:01 am

देश व राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

आज की बड़ी खबरें

1 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में तैराकी का वीडियो साझा कर राहुल गांधी पर मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसी तैराकी उनके लिए बचपन से ही सामान्य है, जबकि राहुल को इसके लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान उन्होंने गहरी और तेज नदियों में बिना तैरना जाने उतरने से लोगों को सावधान भी किया

2 अमित शाह आज राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में होंगे शामिल, वर्तमान मुद्दों और चुनौतियों पर होगी चर्चा

3 देश में क्यों बढ़ रहे चीनी के दाम? एथनॉल नीति, अल नीनो और गन्ने के घटते रकबे पर छिड़ी बहस

4 चीनी की चाल चल रहा प्याज, कीमत में 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी; क्या है वजह? नाशिक मंडी में प्याज की कीमत 76% बढ़े,खरीफ बोआई में देरी और कमजोर रबी फसल माना जा रहा है

5 कोलकाता में बनेंगे शिप, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास; 3500 करोड़ की लागत

6 देश में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं’: स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, 2025 से ही मौजूद है वायरस

7 स्मृति बोलीं- राहुल महिलाओं के समर्थक हैं तो साबित करें, 33% महिला आरक्षण लागू होने दें; पूरा वंदे मातरम भी गाएं

8 ‘हमारे भरोसे को कमजोरी ना समझे सरकार’; केंद्र के आश्वासनों की समीक्षा के लिए आज CJP की बड़ी बैठक, फिर आंदोलन का विकल्प खुला

9 राजस्थान के जोधपुर में आशुतोष रांका के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब भाजयुमो कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

10 महाराष्ट्र में मराठी का पर्याप्त ज्ञान नहीं रखने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई के बीच शिवसेना के कई विधायकों ने सरकार से उन्हें भाषा सीखने के लिए और समय देने की मांग की है। विधायकों ने कहा कि मराठी सीखना जरूरी है, लेकिन कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जिससे चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो

11 फडणवीस बोले- फिल्मों में अनिल एक दिन के लिए सीएम बने, असल में यह आसान नहीं; भारत में लोकतंत्र है तभी एक चाय वाला देश का पीएम बना

12 अलवर में छात्राओं संग बांध मे नहाते दिखा स्कूल प्रिंसिपल, गोद में उठाया… ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप,छात्राओं के साथ बांध में नहाने पर सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सस्पेंड,

13 विदेशी-निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे महीने खरीदारी, अगस्त में FPIs ने ₹23,544 करोड़ का निवेश किया;

14 श्रीलंका के खिलाफ पडिक्कल का लगातार दूसरा टेस्ट शतक, ऋषभ पंत चोटिल होकर पवेलियन लौटे, गिल की फिफ्टी: भारत का स्कोर 300/5

15 इमरान के लिए 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों की चिट्ठी, पाकिस्तान सरकार को लिखा- उन्हें सही इलाज दिया जाए; गावस्कर-कपिल के भी दस्तखत

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर