Explore

Search

August 25, 2026 3:54 am

जोगणियां माताजी से मेंढकेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली कांवड़ यात्रा


‌बेगू। उपखंड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत पंचायत रावड़दा के शिव भक्तों द्वारा सावण महिने के अंतिम सोमवार के अवसर पर 9 वीं कांवड़ यात्रा निकाली गई। सोमवार प्रातः सवा 9 बजे जोगणियां माताजी मंदिर में स्थित गोमुख कुंड से वेदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही सभी कांवड़िए  कांवड़ जोगणियां माताजी मुख्य बाजार में हो कर उमर,धारला गोपालपुरा,रावड़दा मंदिर दर्शन करते हुए निकली। जहां पर कांवड़ यात्रा का जगह जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा लेकर मेंढकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां पर मेंढकेश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास महाराज, पंडित कैलाश चंद्र शर्मा, श्याम लाल शर्मा, दिनेश शर्मा पुजारी संजय शर्मा ने सभी कांवड़ियों के तिलक लगाया व आरती कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेंढकेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारे से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रावड़दा के महिला पुरूष उपस्थित रहे व डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर