Explore

Search

August 27, 2026 11:55 am

मांदलदा इंडस्ट्रियल एरिया में 100 नीम के पौधे रोपे

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ मार्बल लघु उद्योग संस्थान की ओर से बुधवार को मांदलदा इंडस्ट्रियल एरिया में पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ट्री गार्ड सहित 100 नीम के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने से पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने मार्बल लघु उद्योग संस्थान द्वारा पौधारोपण के साथ ट्री गार्ड की व्यवस्था किए जाने की सराहना की।  संस्थान के अध्यक्ष नलिन पुंगलिया ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। संस्थान द्वारा क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से 100 नीम के पौधे लगाए गए हैं तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मार्बल लघु उद्योग संस्थान के  नरेन्द्र बल्दवा, जे एल पुंगलिया, राजेश इनाणी, अशोक समदानी, प्रहलाद पुंगलिया, मधुसुदन रांदड़, मनोहर तोषनीवाल, राजेश डाड, निखिल पुंगलिया, कैलाश गदिया, संदीप बिरला सहित पदाधिकारी, उद्यमी एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर