Explore

Search

August 28, 2026 11:21 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नेपाल-तिब्बत सीमा पर पहाड़ खिसकने से जलप्रलय: कई लोगों की मौत, कई लापता

काठमांडू। नेपाल और चीन (तिब्बत) सीमा पर बुधवार सुबह एक भयानक प्राकृतिक हादसे ने भारी तबाही मचाई है। सीमा के पास पहाड़ का एक विशाल हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ सीधे ल्हेंदे खोला नदी में जा गिरा, जिससे इलाके में अचानक भीषण बाढ़ आ गई। इस तबाही में अब तक 210 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक भारतीय नागरिकों समेत करीब 1500 लोग अभी भी लापता हैं। बुधवार सुबह 8:37 बजे हुए इस भूस्खलन का असर इतना भयानक था कि पूरी घाटी कांप उठी। अमेरिकी भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने शुरुआत में इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप माना था। हालांकि, बाद में USGS ने स्पष्ट किया कि पहाड़ का विशाल हिस्सा गिरने के कारण 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका पैदा हुआ था। ल्हेंदे खोला नदी, भोटेकोशी की सहायक नदी है जो चीन से निकलकर नेपाल में प्रवेश करती है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, नेपाल क्षेत्र में 900 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें 32 देशों के लगभग 525 विदेशी पर्यटक शामिल हैं, जिनमें 300 से अधिक भारतीय हैं। दूसरी ओर, चीन की सरकारी वेबसाइट CCTV के अनुसार, तिब्बत क्षेत्र से भी 550 से ज्यादा लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।  खराब मौसम, लगातार बारिश और टूटे रास्तों के बीच राहत और बचाव कार्य जारी है। नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे इलाके से अभियान चलाकर अब तक 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश में सेना और स्थानीय गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर