Explore

Search

August 28, 2026 11:21 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नगर निकाय चुनाव : नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 12 नामांकन पत्र दाखिल

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की सात नगर निकायों में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गई। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सांख्यिकी प्रकोष्ठ नगर निकाय चुनाव-2026 से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को बड़ी सादड़ी नगर पालिका से 11 तथा कपासन नगर पालिका से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार प्रथम दिन जिले में कुल 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। वहीं नगर परिषद चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा तथा नगर पालिका रावतभाटा, बेगूं एवं आकोला में प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इधर चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के रण में उतरने के लिए दावेदारों की भीड़ उमड़ रही हैं। 60 वार्डों के लिए 400 से अधिक आवेदन फॉर्म चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से लेकर गए हैं। इतने अधिक फॉर्म ले जाने से शहर में नगर निकाय चुनाव का रण इस बार रोमांचक होने जा रहा हैं। वही प्रमुख दल में कांग्रेस और भाजपा के बीच नगर निकाय चुनाव में कड़ा मुकाबला माना जा रहा हैं। दोनों ही पार्टियां अपनी रणनीति में जुटी हुई हैं। वार्डों से पैनल तैयार कर ऊपरी स्तर पर भेजे जा रहे हैं। आपको बता दे कि चित्तौड़गढ़ जिले में दो नगर परिषद और 5 नगर पालिका के 250 वार्डों पर चुनाव होने जा रहे हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर