Explore

Search

September 15, 2026 8:17 pm

धरणीधर जयंती पर धाकड़ समाज द्वारा निकाली भव्य शोभायात्रा

चितौड़गढ़। धाकड़ समाज के आराध्य भगवान श्री धरणीधर जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई।
वाहन रैली सुबह 11 बजे सेमलपुरा से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते धरणीधर सर्कल सेंती सामुदायिक भवन 3 बजे सम्पन्न हुई । वाहन रैली में बस्सी,पारसोली,बिजयपुर, कनेरा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रैक्टर,कारों और मोटरसाइकलों से भाग लिया। शोभायात्रा का जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा,आतिशबाजी कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की गई । शोभायात्रा का समापन धरणीधर सर्कल पर सेंती धाकड़ समाज पंचायती नोहरे पर हुआ जहाँ मुख्य अतिथि बेगूँ  विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने समाज उत्थान शिक्षा पर अपना उद्बोधन दिया युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़ ने समाज एकता पर जोर दिया।
समाज ऐसे कार्यकम होने चाहिए समाज को हर क्षेत्र  में शामिल होना चाहिए समाज की एकता से समाज का विकास होता है डॉ बृजेश धाकड़ ने सभी समाज के युवाओं का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर बेगू विधायक डॉ सुरेश धाकड़,युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़,प्रधान बगदीराम,डॉ ब्रजेश धाकड़, सहित सभी समाज जन मौजूद रहे!

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर