Explore

Search

September 3, 2026 11:23 am

बेगूं में भगवान धरणीधर जन्मोत्सव की धूम, प्रभात फेरियों से भक्तिमय हुआ नगर, उमड़ा जनसैलाब

बेगूं। हर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव बुधवार को बेगू में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शोभा लाल ने बताया कि धरणीधर जन्मोत्सव पर गांव की प्रभात फेरी वाले सुबह 9 बजे से ही वातावरण को अपने भजनो से भक्तिमय कर दिया प्रभात फेरी नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से आरम्भ होकर पुराने बस स्टैंड से होते हुए पारंपरिक रास्ते से पूरे बेगूं में नाचते और गाते हुए माहौल को भक्तिमय कर दिया।
उसके बाद हजारों की संख्या में सामाजिक बंधुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में डीजे की धुन पर सैकडो की संख्या में युवा थिरकते नाचते गाते हुए पूरे बेगू में शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में डीजे के साथ हाथों में भगवा झंडा और दुपट्टे लिए और घोड़े पर भगवा झंडा लिए पूरे माहौल को भगवा कर दिया। प्रभात फेरी और शोभायात्रा का समापन नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुआ। जहां कई गाँव से आए हजारों भक्तों के महाप्रसादी का आयोजन किया गया और भामाशाह समान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़,पूर्व मंडी अध्यक्ष देवी लाल धाकड़,अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री ओंकारलाल, राष्ट्रीय सचिव डॉ देवीलाल, प्रदेश महामंत्री विनोद धाकड़, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश धाकड़,बेगू तहसील अध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ , राष्ट्रीय मंत्री लाभचंद राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश धाकड़ , अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश धाकड़, तारावती धाकड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। समापन के पश्चात अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शोभा लाल धाकड़ आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर