

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही चित्तौड़गढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को रफ्तार देते हुए आज कई वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन कर दिया है। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। चुनाव प्रभारी महेंद्र शर्मा के अनुसार, पार्टी प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के लिए वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ कार्यालयों का शुभारंभ किया गया।

◆ उद्घाटन किए गए कार्यालयों की सूची:
वार्ड 49: दिया तिवारी
वार्ड 51: चंदा माली
वार्ड 44: ललित सोनी
वार्ड 42: शंभू लाल प्रजापत
वार्ड 33: सोनू प्रजापत
वार्ड 36: नागेंद्र सिंह राठौड़
वार्ड 46: प्रेमलता जीनगर
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि यह सरकार अपने 3 साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। आटा, दाल और शक्कर के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई, लाइट और सड़कों जैसे मूलभूत काम ठप पड़े हैं। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रंजीत लोठ, धर्मेंद्र मुंदड़ा, संगठन महासचिव महेश काकानी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़