Explore

Search

September 6, 2026 4:47 pm

किसानों के कुओं, ट्यूबवैल व सोलर सेट की केबल काटकर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा

तीन आरोपी व कबाड़ी गिरफ्तार, 50 से अधिक वारदातें कबूल की, जलाए गए तांबे के तार बरामद

निम्बाहेड़ा। कनेरा थाना पुलिस ने किसानों के खेतों में लगे कुओं, ट्यूबवैल एवं सोलर सेट की केबल काटकर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों सहित चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कनेरा, बस्सी, भादसोड़ा, बिगोद व भीलवाड़ा क्षेत्र में करीब 50 से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार गत एक सितंबर को कोचवा गांव के किसानों ने रिपोर्ट दी कि 24 अगस्त की रात अज्ञात चोर मुकेश धाकड़ के कुएं से तीन सोलर सेट की करीब 400 फीट केबल तथा तीन कुओं की करीब 300 फीट मोटर केबल चोरी कर ले गए। किसानों ने पूर्व में भी गांव के कई कुओं से बड़ी मात्रा में केबल चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं निम्बाहेडा वृत्ताधिकारी शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में कनेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने शांतिलाल पिता केशुराम बावरी (38), हीरालाल पिता केशुराम बावरी (50), निवासी निमगांव, मंगलवाड़ तथा किशनलाल पिता धुलीचन्द बावरी (51), निवासी सवाईपुर केलाना, भीलवाड़ा को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया।

केबल जलाकर निकालते थे तांबा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की केबल को जलाकर उसमें से तांबा निकालने तथा चित्तौड़गढ़ की कच्ची बस्ती गांधीनगर निवासी कबाड़ी सराफत अली पिता सरफराज अली को बेचने की बात बताई। पुलिस ने कबाड़ी सराफत अली को भी गिरफ्तार कर जलाए गए केबल से निकाले गए तांबे के तार बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों को अनुसंधान के बाद न्यायालय निम्बाहेड़ा में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों एवं चोरी के माल के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कनेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, सउनि नन्दकिशोर, कांस्टेबल रणजीत, सुरेशराम, दिलीप कुमार, हेमराज, घमण्डाराम, विकास कुमार, सुनील व प्रदीप कुमार सहित जिला स्पेशल टीम के सउनि राजकुमार, रामावतार, सुनील, दुर्गेश, हेमराज, राकेश, साहिल, मुकेश, पुरखाराम, जोगेन्द्र व मनीष शामिल रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर