Explore

Search

September 9, 2026 4:44 pm

देश व राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 09 - सितंबर - बुधवार

1 पीएम मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री, अगले साल 7 राज्यों में चुनाव, इनमें 22% वोटर जेन-जी, यूपी में सबसे ज्यादा

2 मुंबई: पीएम मोदी ने ग्लोबल फिटनेक फेस्ट का किया उद्घाटन, बोले- दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा

3 PM बोले- UPI भारत के बदलाव की कहानी, 10 साल पहले बैंक अकाउंट फिंगर टिप पर लाने पर किसी को यकीन नहीं था, आज ये हकीकत

4 प्रधानमंत्री ने कहा कि हर बार फेस्ट में आने पर उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा युवा, ज्यादा ऊर्जा और संभावनाओं का बड़ा दायरा नजर आता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ रही है और उनके सपने भी बड़े हो रहे हैं। इससे विकसित भारत के भविष्य को लेकर उनका भरोसा और मजबूत होता है।

5 पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने मुझे 10 साल में देखा है, वे जानते हैं मोदी एक पड़ाव पर पहुंचकर, जश्न मनाकर संतुष्ट होने वाला नहीं है। जब एक लक्ष्य प्राप्त होता है तो मैं दूसरे लक्ष्यों की तैयारी में जुट जाता हूं। अब दूसरे देशों के पेमेंट सिस्टम के साथ जुड़ना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। सिंगापुर के साथ हम यह कर चुके हैं, इससे सिंगापुर और भारत के बीच पेमेंट ऐसे हो पा रहे हैं, जैसे एक शहर से दूसरे शहर में होता है

6 पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है और अब 2026 में दूसरा क्वार्टर नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने फिनटेक क्षेत्र से इन संभावनाओं का लाभ उठाने और नए अवसर तैयार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

7 ‘दुनिया को भारत की ग्रोथ पर भरोसा, और तेज गति से बढ़ेगी हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस’, ग्लोबल फिटनेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी

8 राहुल गांधी बोले- भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार मध्यप्रदेश में, कहा- दवा जहरीली, पानी जहरीला, शराब जहरीली; सागर में 22 मौतें, 120 लोग अस्पताल में

9 राहुल का विमान पहली बार में लैंड नहीं हो पाया, दिल्ली से लखनऊ आ रहा था; 25 मिनट बाद दूसरी कोशिश में उतरा, एयरपोर्ट पर धक्का-मुक्की

10 रूसी राष्ट्रपति पुतिन BRICS समिट के लिए भारत आएंगे, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ मीटिंग; 9 महीने में दूसरी भारत यात्रा

11 मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

12 दिल्ली पीजी हादसा- राजधानी की सभी इमारतों की जांच होगी, MCD ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी; सुप्रीम कोर्ट हादसे पर 10 सितंबर को सुनवाई करेगा

13 सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार सख्त; 45 दिन में कोचिंग सेंटर और PG के लिए नई पॉलिसी लाएगी दिल्ली सरकार

14 दिमागी नक्सल विवाद में CJP नेताओं पर केस, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की अभिजीत दीपके समेत दोनों स्पोक्सपर्सन से माफी और 2 करोड़ हर्जाने की मांग

15 ‘पैसे वालों को मिल रहा फायदा’: पुणे में एमपीएससी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कहा- मुंढे जैसे अधिकारी चाहिए

16 राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में आज वोटिंग, 20 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत होगी EVM में कैद

17 रील बनाते समय ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरा युवक, ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची युवक की जान, गुजरात के सूरत की घटना

18 ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी, 1000 उड़ानें रद्द, ब्रिटिश एयरवेज और ईजीजेट समेत 5 से ज्यादा एयरलाइंस पर असर

19 रिपोर्ट-UAE ने हमास हमले की चेतावनी 10 दिन पहले दी, कहा था- बहुत खून-खराबा होने वाला है, नेतन्याहू का जवाब- हम तैयार हैं

20 ईरान के मिसाइल हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, 5 तेल टैंकर किए तबाह

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर