Explore

Search

September 25, 2026 4:36 am

भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न

रावतभाटा । पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों के लिए विभिन्न आरक्षण श्रेणियां निर्धारित की गईं। लॉटरी के अनुसार रेनखेड़ा में अनुसूचित जाति, जवाहर नगर कुआखेड़ा में अनुसूचित जाति महिला, बस्सी में अनुसूचित जाति, आगरा में अनुसूचित जनजाति महिला, गोपालपुरा दितीय में अनुसूचित जनजाति, आंवलहेड़ा में अनुसूचित जनजाति, बिलोता, टाकरदा, हाडो की मोरवन में अनुसूचित जनजाति महिला, राजपुरा में अनुसूचित जनजाति, टोलो का लुहारिया में अनुसूचित जनजाति महिला, खातीखेड़ा, मण्डेसरा एवं श्रीपुरा में अनुसूचित जनजाति, बडोदिया, में सामान्य महिला, बलकुण्डि कला एवं बरखेडा सामान्य, भैंसरोडगढ में सामान्य महिला, बोराव में सामान्य, देवपुरा में अन्य पिछड़ा वर्ग, धांगडमाउ कला में सामान्य, धावतकलां, एकलिंगपुरा एवं गोपालपुरा में सामान्य महिला, जालखेडा में सामान्य, जावदा में सामान्य महिला, जरजनी में सामान्य, लुहारिया, तम्बोलिया एवं कुषलगढ में सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

डूंगला पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न

पंचायत समिति डूंगला की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार, 24 सितंबर को लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों के लिए विभिन्न आरक्षण श्रेणियां निर्धारित की गईं।
लॉटरी के अनुसार आलोद में सामान्य, अरनेड़ में अन्य पिछड़ वर्ग महिला, बडवई में अनुसूचित जनजाति महिला, बिलोदा में सामान्य महिला, बिलोट में सामान्य महिला, भोटोलीगुजरान में सामान्य, भाटोली एवं चिकारडा में सामान्य, डूंगला में सामान्य, डेलवास में अनुसूचित जनजाति, ईडरा में अन्य पिछडा वर्ग, फलोदडा में अनुसचित जनजाति महिला, करसाना में अनुसूचित जाति, किषनकरेरी में सामान्य, लोढीयाणा में अन्य पिछडा वर्ग महिला, मंगलवाड में सामान्य महिला, मोरवन में सामान्य, नंगावली में अन्य पिछडा वर्ग महिला, नाडाखेडा में सामान्य, नौगांवा, नेगडिया, पिराना, पालोद में सामान्य, रावतपुरा में अनुसूचित जाति, संगेसरा में अन्य पिछडा वर्ग, सेमलिया में अन्य पिछडा वर्ग, तितरडा अनुसूचित जनजाति महिला, सेठवाना में अनुसूचित जाति महिला एवं भाणपा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

बड़ीसादड़ी पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न

पंचायत समिति बड़ीसादड़ी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार, 24 सितंबर को उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों के लिए विभिन्न आरक्षण श्रेणियां निर्धारित की गईं। लॉटरी के अनुसार निकुम्भ में अनारक्षित, पुनावली में महिला, भाणुजा में अनुसूचित जाति, महुड़ा में अनारक्षित तथा खरदेवला में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पद आरक्षित रहेगा। सांगरीया, बड़वल, लक्ष्मीपुरा में महिला, केवलपुरा एवं नयााखडा में अनुसूचित जनजाति महिला, बांसी में सामान्य, मुंजवा और पायरी अनुसूचित जनजाति, किरतपुरा में अनुसूचित जाति महिला, चैनपुरिया में अनुसूचित जाति, रतिचंदजी का खेडा,  बोरखेडा एवं पारसोली में अनुसूचित जनजाति, बोहडा, जरखाना और विनायका, खेरमालिया में महिला, पिण्ड में अन्य पिछडा वर्ग महिला, पारलिया में अनुसूचित जनजाति महिला, पंडेडा में सामन्य, अमीरामा में अनुसूचित जनजाति महिला, भाटोली एवं कचुमरा में सामान्य पद आरक्षित रहेगा।

भदेसर पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न

पंचायत समिति भदेसर की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार, 24 सितंबर को उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों के लिए विभिन्न आरक्षण श्रेणियां निर्धारित की गईं। लॉटरी के अनुसार आकोला कलां में अन्य पिछडा वर्ग महिला, आक्या में सामान्य महिला, आसावरा में सामान्य, बागुण्ड एवं बानसेन में सामान्य महिला, भदेसर में सामान्य, भालुण्डी में सामान्य महिला, भादसोडा में अन्य पिछडा वर्ग महिला, धीरजी का खेडा में अन्य पिछडा वर्ग, गरदाना में सामान्य महिला, कन्नौज में सामान्य, कंथारिया में सामान्य महिला, करेडीया में सामान्य, खोडीप में अनुसूचित जनजाति, कुंथना में अन्य पिछडा वर्ग महिला, लेसवा में सामान्य महिला, मण्डपिया एवं नाहरगढ़ में सामान्य, नन्नाना में सामान्य महिला, नपानिया में सामान्य, नपावली में अन्य पिछडा वर्ग, पिपलवास एवं पोटलाकला में सामान्य, रेवलिया खुर्द में सामान्य महिला, सुखवाडा में अनुसूचति जाति महिला, बामनखेड, गांगा गुडा में अनुसूचित जाति महिला, लोहाना एवं नरबदिया में अनुसूचित जाति, पंचदेवला में अनुसूचित जनजाति, सोनियाना में अनुसूचित जाति, तरजेला में अन्य पिछडा वर्ग लिए आरक्षित किया गया है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर