
चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के संबंध में थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत एवं पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन में बेगूं पुलिस थाना द्वारा रात्रि में बेगूं से राजगढ़ तालाब रोड़ पर सरहद गोपालपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थाें के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई बोलेरो पिकअप जब्त कर दो अभियुक्त मोहम्मद समद व राहुल भाट को गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद समद पिता अब्दुल करीम जाति मुसलमान उम्र 43 साल निवासी जाट थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.), राहुल पिता पप्पुलाल जाति भाट उम्र 19 साल निवासी जाट थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी चम्पाराम, कांस्टेबल रमेश, कमलेश, मनोहर, खेमाराम शामिल थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़