
बेगूं। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 25 से 27 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बेगूं क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र नरसिंहपुरा पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में CHO सीता धाकड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु शर्मा सहायिका नर्बदा धाकड़ एवं आशा सहयोगिनी कुसुमलता शर्मा,धापू बाई वैष्णव को पौधा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह के दौरान महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन एवं प्रवेश उत्सव संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में महिलाओं को पीएम योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन एवं आवश्यक फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में पोषण सेवाओं, पूरक पोषाहार (SNP), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMPY) जैसी कई योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कहा ग्रामीण परिवारों की आंगनबाड़ी केंद्रों में भागीदारी बढ़ने से बच्चों के शुरूआती विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचेगा। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, विभागीय कार्मिकों एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -