Explore

Search

September 27, 2026 4:48 am

बानोड़ा के पहलवानों ने फिर मारी बाजी, चौथी बार चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

बेगूं। 70 वीं जिला स्तरीय ऊन्स प्राथमिक विद्यालयी (14 वर्ष) छात्र-छात्रा वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता 23 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक संस्कार द स्कूल चितौड़गढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में रा.उ.प्रा. वि. बानोड़ा ने छात्र छात्रा दोनों वर्गों में जिला स्तर पर ल‌गातार चौथी बार चैम्पियनशीप प्राप्त कर विद्यालय एवं गाँव का नाम रोशन किया। विद्यालय के पाँच छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पद‌क जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया।
बानोड़ा विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका चन्द्रकला चौधरी ने बताया इस प्रतियोगिता में प्रिंस गुर्जर 57kg, अंकित बंजारा 38kg, साहिबा बंजारा 42kg, कृष्णा गुर्जर 36 kg. और पायल बेजारा 30kg में स्वर्णपदक हासिल किया। चार छात्र-छात्राओ आदित्य बजार 35kg, किशन रेगर 48 kg, कविता बैरागी 39kg, अनिता बजापूरा ने रजत पदक प्राप्त किया तथा 52kg में धर्मराज गुर्जर ने कास्यपदक प्राप्त किया। इस प्रकार विद्यालय के 10 छात्र छात्राओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया व सभी ने पदक प्राप्त किए। चैम्पियन शीप लेकर आने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। PEEO जयनगर डॉ. भवानीशंकर कोली, स्थानीय विद्यालय संस्था प्रधान गोपाल लाल शर्मा व समस्त स्टाफ एवं गाँव से पार्षद नारूलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच भागुतालाल गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, किशन लाल गुर्जर ने टीम कोच चन्द्रकला चौधरी, हेमन्त कुमार मित्तल एवं सभी पहलवानों का भव्य स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर