Explore

Search

September 29, 2026 4:42 am

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, 3 दिन तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 25 से 27 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

चंदेरिया सेक्टर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 22 पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिना छापरवाल, सहायिका ममता मोची एवं आशा सहयोगिनी शबरू निशा को पौधा एवं प्रधानमंत्री के संदेश का फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गेहलोत ने प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं एवं महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इसी क्रम में शहर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 प्रथम एवं 4 द्वितीय में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रुचि भूकल, महिला मोर्चा की सदस्य चंदनबाला, भारती वैष्णव एवं  भगवती आचार्य तथा महिला पर्यवेक्षक सुमित्रा कुमावत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करुणा सुवालका एवं टीना बुनकर को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रमों में बच्चों एवं मातृशक्ति की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, विभागीय कार्मिकों एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर