
रावतभाटा। रावतभाटा राणा प्रताप सागर बांध मार्ग स्थित मत्स्य विभाग कार्यालय परिसर में बने कुंड में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही मत्स्य विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही आमिर खान, फिरोज खान और मोनू मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से समर सिबल ब्रिज क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद विभागीय कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़