
चित्तौड़गढ़। मुस्लिम महासभा चित्तौड़गढ़ की ओर से निर्वाचित पार्षदों का गांधीनगर स्थित गुलमोहर गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिला सचिव यूनुस खान उर्फ़ संजू ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत व नेता प्रतिपक्ष नगेन्द्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद में निर्वाचित मुस्लिम पार्षदों मोहम्मद इब्राहिम छीपा, इम्तियाज़ हुसैन लौहार, फ़िरदोस खान, रेहाना हसन और नेता प्रतिपक्ष पार्षद नगेन्द्र सिंह राठौड़ आदि का मुस्लिम महासभा के पदाधिकारियो ने पगड़ी व माला पहना कर और महिला पार्षदों का शाल ओढ़ाकर, माला पहना कर इस्तक़बाल कर सम्मान किया गया।
इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा, रोजगार, राजनीति के प्रति जागरूकता बढ़ी है। नगर परिषद में पहली बार दो महिलाओं सहित पांच मुस्लिम पार्षद जीत कर आये। राज्य मंत्री ने सभी को शुभकामनायें दी। नेता प्रतिपक्ष नगेन्द्र सिंह ने सभी से अपने अपने वार्डाे में विकास और जनता के हितो के लिए कार्य करने का आह्वान किया। अमन मददगार कमेटी चोखला कपासन के सचिव रफीक खान की ओर से सभी पार्षदों क़ो पुरस्कार स्वरूप कलम भेंट की गई।
मुस्लिम महासभा के प्रदेश महा सचिव आरिफ अली एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ़ कालू, जिला महा सचिव जफ़र खान, जिला सचिव यूनुस खान उर्फ़ संजू, सह सचिव हुसैन मीर खान, कोषाध्यक्ष इरफ़ान शेख, संघठन मंत्री बबलू खान, सद्दाम शोरगर, मोहम्मद हसन बरकाती, सिद्दीक शेख, अशफ़ाक़ छीपा, इस्तिखार छीपा, गुलाम सिद्दीकी आदि ने स्वागत किया। संचालन आरिफ अली एडवोकेट ने किया
इस दौरान पूर्व अंजुमन सदर हाजी अब्दुल गनी शेख, पूर्व पार्षद युसूफ भय्या, गोस मोहम्मद छीपा, अंजुमन सस्थान के सरपरस्त हाजी सैय्यद इरफ़ान अली, मोहम्मद खान क़ायमखानी, शेख समाज के सदर इरशाद शेख, सैय्यद समाज के सदर मकसूद अली, पठान समाज के सचिव अशफ़ाक़ खान, छीपा समाज के सचिव अशफ़ाक़ छीपा, फिरोज खान, जफ़र खान, शब्बीर अली, रब्बानी खान सिराज खान, आज़ाद खान, गुलाम रसूल खान, लियाकत अली शोरगर, आसिफ छीपा, ज़हिर छीपा, एजाज खान, रईस मंसूरी, अबरार खान, इरफ़ान खान अकरम हुसैन नीलगर एडवोकेट, यूनुस मंसूरी, शकील शेख, रोशन अली, मोहम्मद अनीस छीपा, सिबतेन बरकाती, हैदर अली, सिद्दीक खान, जिलानी खान, मोहम्मद रमजान छीपा, अनवर हुसैन मेवाती, मोहम्मद आजम अली, अरहान अली, इदरीस मंसूरी भी मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़