Explore

Search

September 29, 2026 4:53 am

जिले के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज भूमींन्द्र व्यास ने स्वर्ण पदक अर्जित किया


डूंगला। डूंगला ब्लाक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में 23 सितंबर से 26 सितंबर तक 17 एवं 19 वर्षीय छात्र -छात्रा वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। बद्री लाल जाट जगपुरा पूर्व डेयरी चेयरमेन एवं कांग्रेस विधायक प्रत्याशी बड़ी सादड़ी के मुख्य आतिथ्य और वर्तमान नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती ममता बाबेल की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का समापन हुआ।
जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शारीरिक शिक्षक दिनेश जणवा के अनुसार 17 वर्ष इंडियन राउंड में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ के छात्र भूमींन्द्र व्यास ने सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
17 वर्ष इंडियन राउंड में अर्पित जाट तरनावों का खेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कल्पित जोशी बोहडा़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष रिकर्व में अंकित जोशी उतरवाडा़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
19 इंडियन राउंड में मयंक मेनारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एवं गजेन्द्र जोशी द्वितीय रहे। 17 वर्ष रिकर्व में परम जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यवेक्षक कैलाश पाटीदार, संयोजक चांदमल बुनकर, निर्णायक भगवती लाल सुथार, जसवंत शर्मा, नटवर चौबीसा, दिनेश चौबीसा, नरेन्द्र दक, भगवान सिंह राठौड़, नाना लाल शर्मा, भगवत सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह सहित सभी शिक्षकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाया।
चितौड़गढ़ जिले में तीरंदाजी को पल्लवित और पौषित करने वाले बालमुकुंद जोशी के पुत्र परम जोशी लगातार पांच वर्ष से तीरंदाजी कर रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष के साथ देवेंद्र सिंह झाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डूंगला, लाल सिंह जाट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बड़ी सादड़ी, सूरज मल पाटीदार पूर्व प्रधान डूंगला, गोपाल पुष्करणा, श्री लाल अहीर समेत एवं प्रशासक देवली की उपस्थित अतिथियों ने प्रथम विजेता को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर