Explore

Search

October 6, 2026 4:55 am

आवश्यक रखरखाव के चलते 6 अक्टूबर को चित्तौड़ शहर में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, जानें प्रभावित क्षेत्र

चित्तौड़गढ़। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार 6 अक्टूबर को शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता (प.व.स.-I) विमल कुमार सिंह ने बताया कि 11 केवी सेतु मार्ग फीडर और सेती जीएसएस के 11 केवी सेगवा हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण संबंधित इलाकों में 4 घंटे का पावर कट रहेगा।

◆ इन क्षेत्रों पावर कट रहेगा-

  • 11 KV सेतु मार्ग फीडर से जुड़े क्षेत्र: पुलिस कोतवाली, जैनानी हॉस्पिटल, रोडवेज बस स्टैंड, फतेह विहार, किदवई नगर, कृष्णा नगर, गोकुल धाम, रेगर बस्ती, कैलाश नगर, रिद्धि-सिद्धि नगर, बसंत नगर, नगर पालिका कॉलोनी, पर्ल हॉस्पिटल, जनकपुरी, मीणा मोहल्ला, गोयल होमियो फार्मा, खमेसरा नगर, आदर्श नगर एवं पुरानी लोको के आसपास के क्षेत्र।
  • सेन्थी जीएसएस (11 केवी सेगवा हाउसिंग बोर्ड फीडर) से जुड़े क्षेत्र: सेगवा हाउसिंग बोर्ड, शिव मंदिर के आसपास, ईंनानी स्कूल के आसपास, अवंतिका विहार, क्रिएटिव कैंपस स्कूल, अहिंसा पूरी तथा बोकाड़िया पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्र।
डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर