भीलवाड़ा। राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) ने संगठन विरोधी गतिविधियों एवं पार्टी अनुशासन के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में गुलाबपुरा के तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष रामलाल जाट की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में तीनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।
आदेश के अनुसार श्रीमती पूर्णिमा मेवाड़ा, अविनाश मेवाड़ा एवं श्रीमती मंजू वैष्णव, निवासी गुलाबपुरा, पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा संगठन के अनुशासन के विरुद्ध कार्य करने का आरोप है। आदेश में कहा गया है कि इन गतिविधियों से संगठन की गरिमा एवं अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश एवं पार्टी संविधान के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। साथ ही आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में उक्त व्यक्तियों का पार्टी के किसी भी कार्यक्रम, मंच अथवा गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामलाल जाट द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित गुलाबपुरा ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी को भी भेजी गई है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़