Explore

Search

October 18, 2026 4:59 am

कांग्रेस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का फूंका पुतला

चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि आज जिला कलेक्टर चौराहे पर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं कॉग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत में आतंकवादियों को प्रशय देने का काम पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है और हाल ही में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आत्मघाती हमले में भारत के 40 सैनिक शहीद हुए और तत्पश्चात अप्रैल 2025 में पहला गांव में भारत के निर्दोष 26 नागरिकों की हत्या पाकिस्तान के आतंकवादियों ने की थी किंतु दुख का विषय यह है कि सत्ताधारी दल भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ने सार्वजनिक मंच पर पाकिस्तान का साथ देने जैसी निंदनीय बात कही है। पुतला दहन के पहले स्टेशन चौराये पर बड़ी एलइडी लगा कर मदन राठौर ने जो बयान दिया उसे आम जनों को एवं कांग्रेस के पद्धिकारियों को दिखाया गया व सुनाया गया जबकि भाजपा पाकिस्तान को लाल आँख और सबक सिखाने की बात कहते हुए चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज हुए हैं। भाजपा नेता का यह कथन देश के वीर सैनिकों एवं अमर शहीदों तथा असंख्यक निर्दोष नागरिकों जो कि आतंकवादी गतिविधियों में अपनी जान गवा चुके हैं उनका अपमान है। कांग्रेस इस तरह के बयानों की गौर निंदा करती है एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का एवं इस सरकार का विरोध दर्ज कराती है। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव शिल्पन साहू, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, सचिव नासिर खान, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर