
निम्बाहेड़ा। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निम्बाहेड़ा के परिसर में बिना अनुमति सुरक्षा दीवार तोड़कर अवैध सड़क निर्माण कराने के विरोध में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं खेलप्रेमियों ने एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी और प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध सड़क को तुरंत बंद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
◆ निजी कॉलोनाइजर और राजनीति कला भदेने का आरोप
ज्ञापन में बताया गया है कि महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा दीवार को नियम विरुद्ध जाकर अवैध रूप से तोड़ दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट का बहाना बनाकर सत्ताधारी दल से जुड़े एक निजी कॉलोनाइजर और बड़े नेताओं की बेनामी संपत्ति धारकों को अनुचित लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से परिसर के बीचों-बीच सड़क निकाली जा रही है। ज्ञापन में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग 55 साल पुराने महाविद्यालय भवन को ही अवैध बताकर कॉलोनाइजर को रास्ता देने का अनुचित प्रयास किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के अनुसार महाविद्यालय की मान्यता के लिए एकमुश्त (अखंडित) भूमि अनिवार्य है। परिसर दो भागों में बँटने से कॉलेज की मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही कॉलेज परिसर के बीच से रास्ता बनने से परिसर में बाहरी आवाजाही बढ़ेगी, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।
उपखंड न्यायालय निम्बाहेड़ा द्वारा पूर्व में इस रास्ते को अवैध ठहराते हुए निरस्त किया जा चुका है, इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर इसे दोबारा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में कॉलेज के युवाओं सहित खेल प्रेमियों एवं एनएसयूआई-युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मौके पर श्रमदान कर तीन फीट ऊंची अस्थाई दीवार भी बना दी है।
महाविद्यालय की तोड़ी गई सुरक्षा दीवार का तत्काल पुनर्निर्माण करवाया जाए। राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने एवं अवैध रास्ता बनाने में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई हो। कॉलेज परिसर के बीच निकाले जा रहे अवैध रास्ते को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री, शासन सचिव (उच्च शिक्षा), डिप्टी डायरेक्टर (उच्च शिक्षा, उदयपुर), कुलपति (मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय) एवं जिला कलेक्टर (चित्तौड़गढ़) को भी त्वरित संज्ञान और कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
इस अवसर पर नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, बाड़ी मंडल अध्यक्ष युवा कांग्रेस अजय सिंह राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़ ब्लॉक अध्यक्ष भँवर सिंह शक्तावत, जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, विद्यालय प्रमुख हर्षित सेन, इकाई अध्यक्ष सुमित जाट, इकाई उपाध्यक्ष कृष्णा मीणा, विधान सभा उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह सोलंकी, संगठन महासचिव सूरज मीणा, महासचिव निकिल आंजना, महासचिव विनीत आंजना, संगठन महासचिव देवेंद्र चारण, महासचिव राजू आंजना, कमल सोनी, महासचिव विक्की चोपड़ा, उपाध्यक्ष उबेद खान, उपाध्यक्ष करण सिंह, महासचिव उज्ज्वल मुलानी, सचिव राहुल गवारिया, सचिव तनीश माली उपाध्यक्ष, आदित्य जाट महासचिव, श्रेयाश कुमावत महासचिव, जिला सचिव आदित्य पहाड़ियाँ, ब्लॉक सचिव आयुष मीणा, रौनक जाट, मीडिया सयोजक आशीष टांक, राहुल सोनी आयुष शर्मा, युवराज मंगरूड़िया, सिद्धार्थ साहू, दीपक राव, अभिषेक सोलंकी, युवराज मराठा, भावेश केथवास, हर्षित कैथवास एवं नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना इत्यादि उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़