Explore

Search

October 18, 2026 4:57 am

खेत में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश; 15 क्विंटल बारूद जब्त, 9 गिरफ्तार और 2 नाबालिग डिटेन

चित्तौड़गढ़। जिले में पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। डूंगला थाना क्षेत्र के कसारना-गुर्जनियां मार्ग पर खेत में बने एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार पटाखे और उपकरण बरामद किए हैं।

​इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश और गुजरात के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस की समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई है।

क्या है पूरा मामला..?

चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कसारना से गुर्जनियां जाने वाले रास्ते पर हिम्मतसिंह राजपूत के खेत में बने एक सुनसान मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में बारूद और गंधक का भंडारण किया गया है, जहाँ चोरी-छिपे पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर डीएसटी और थाना डूंगला पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर छापेमारी की।

बरामद सामग्री:

पुलिस को मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण मिले हैं।

  • ​बारूद व पाउडर: करीब 15 क्विंटल बारूद, 14 कट्टे एवं 2 कार्टन बारूद से भरे, और 15 कट्टे पीला पाउडर।
  • ​तैयार पटाखे: 3 प्लास्टिक के कट्टे सुतली बम और 9 कट्टे तैयार नलियों वाले पटाखे।
  • ​कच्चा माल व उपकरण: 11 कट्टे सुतली, 25 कट्टे खाली पटाखा नलियां, सुतली बत्तियां, पेस्ट, प्लास्टिक टब, गोंद और पैकेजिंग रैपर।

◆ सुनसान खेत में रची जा रही थी साजिश

आरोपियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों से बचने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान खेत को चुना था। आरोपी त्योहारों के सीजन में अवैध पटाखे बनाकर बेचने की फिराक में थे। मुख्य मास्टरमाइंड दूर से इस पूरी अवैध गतिविधि की हैंडलिंग कर रहा था, जिसे पुलिस ने नामजद कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश (हरदा व बुरहानपुर) और गुजरात (दाहोद) के रहने वाले हैं।

  1. ​प्रवेश नागले (23 वर्ष) – हरदा (म.प्र.)
  2. ​आदिल खान (22 वर्ष) – हरदा (म.प्र.)
  3. ​देवेंद्र नागले (36 वर्ष) – हरदा (म.प्र.)
  4. ​रविन्द्र संखपाल (22 वर्ष) – बुरहानपुर (म.प्र.)
  5. ​करण संखपाल (19 वर्ष) – बुरहानपुर (म.प्र.)
  6. ​बाबू संखपाल (40 वर्ष) – बुरहानपुर (म.प्र.)
  7. ​संतोष मसाने (18 वर्ष) – बुरहानपुर (म.प्र.)
  8. ​रोहित भाटिया (21 वर्ष) – दाहोद (गुजरात)
  9. ​अरमान खान (19 वर्ष) – हरदा (म.प्र.) (इसके अलावा 2 नाबालिगों को डिटेन किया गया है)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में-

  • ​डीएसटी चित्तौड़गढ़: प्रभारी एएसआई सूरज कुमार (विशेष भूमिका), कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द, जगदीश, कृष्ण कान्त, रमेश एवं अशोक।
  • ​पुलिस थाना डूंगला: एएसआई सुमेर सिंह, एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जितेन्द्र, अनिल, जयप्रकाश, मेघचंद एवं रामधन।
डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर