Explore

Search

October 21, 2026 5:05 am

दीपावली के रखरखाव के चलते 4 घण्टे बन्द रहेगी बिजली, देखें पूरी खबर

चित्तौड़गढ़। शहर में दीपावली पर्व के मद्देनजर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार सेंथी जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी सिटी ब्रह्मपुरी फीडर से जुड़े बापू नगर, बड़ौदा बैंक के पीछे, रोड नंबर 10 और 11, पंचवटी कच्ची बस्ती, रघुनाथ पुरम, त्रिशला विहार तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार 11 केवी पुलिस लाइन फीडर से जुड़े महर्षि दधीचि नगर, मस्जिद के आसपास कुम्भानगर, पुरुषोत्तम प्लाजा, भीलवाड़ा बाईपास, पुलिस लाइन, करणी माता का खेड़ा, टेलीफोन कॉलोनी, धनेत रोड़ और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता विमल कुमार सिंह अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा दी गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर