Explore

Search

November 15, 2026 5:28 am

प्रशासन

बड़ोदिया में सरपंच व वार्डपंचों का शपथ ग्रहण रविवार को

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की बड़ोदिया ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपँच और वार्डपंचों का शपथ ग्रहण रविवार को होगा। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ोदिया की नवनिर्वाचित सरपँच नारायणी देवी सुखवाल और ग्राम पंचायत के वार्ड पंच बद्री लाल खण्डेलवाल उपसरपंच, भगवान लाल माली, मंजू देवी सुथार, गोपाल लाल सालवी, लक्ष्मी गोस्वामी, लाली बाई, बद्री लाल गुर्जर, कैलाशी देवी गुर्जर, मुकेश भील, शांति देवी माली, कमरुद्दीन मंसूरी रविवार को बड़ोदिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही नवनिर्वाचित सरपंच नारायणी देवी ग्राम पंचायत सरपँच की कमान संभालेंगी। इस दौरान सरपँच प्रतिनिधि राजमल सुखवाल, ग्राम विकास अधिकारी शुभेन्दु भारद्वाज समेत कई ग्रामीण माजिद रहेंगे। शपथ ग्रहण का आयोजन रविवार को प्रातः साढ़े 10 बजे शुरू होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर