Explore

Search

November 15, 2026 5:28 am

प्रशासन

सरपंच जीत की मन्नत पूरी होने पर झांतला माता तक लोटन यात्रा

चित्तौड़गढ़। तीसरे चरण में हुए सरपंच पदों के चुनाव और जीत के लिए की गई मन्नत पूरी होने पर आयोजित हो रहे विभिन्न आयोजनों के क्रम में त्याग और बलिदान की साक्षात रही माँ पन्नाधाय की जन्मभूमि माताजी की पांडोली से सरपंच पद पर जीतने पर गांव की पायल द्वारा माँ गेरवाणी माताजी से झांतला माताजी तक लौटन यात्रा की गई।

पर्यावरण प्रेमी पंकज मुरोटिया ने बताया कि गांव के सरपंच पद हेतु गोपाल खटीक की पत्नी रतनी देवी खटीक का नामांकन भरा गया और अप्रत्याशित जीत हुई। जीत से पूर्व उनकी पुत्री पायल ने लोटन यात्रा की बोलमा की थी। अपनी मन्नत पूरी होने पर नई पंचायत के सरपंच, वार्ड पंच, उप सरपंच सहित ग्रामवासियों की मौजूदगी में लोटन यात्रा प्रारंभ हुई। सभी ने स्वागत अभिनन्दन किया। कुल ढाई किमी की यात्रा पूर्ण कर पायल ने सरपंच पति गोपाल खटीक के हाथों गांव का सर्वांगीण विकास हो सके ऐसा माताराणी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर