Explore

Search

October 3, 2026 2:14 pm

मारपीट करने को लेकर शांति भंग में एक गिरफ्तार

राशमी। थाना क्षेत्र के पहुॅनी गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने को लेकर मंगलवार को एक जने को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पहुॅनी निवासी डाली बाई पत्नी सोहनलाल रेगर ने रिपोर्ट दी की वह बाड़े में गाय बांध रही थी। इस दौरान पड़ोसी हिम्मत सिंह पुत्र जवान सिंह मोटरसाइकिल लेकर बाहर आया‌। आते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी हिम्मत सिंह से समझाइश कर रहे थे। इस दौरान आरोपी आवेश में आकर थाने में लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर