राशमी। थाना क्षेत्र के पहुॅनी गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने को लेकर मंगलवार को एक जने को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पहुॅनी निवासी डाली बाई पत्नी सोहनलाल रेगर ने रिपोर्ट दी की वह बाड़े में गाय बांध रही थी। इस दौरान पड़ोसी हिम्मत सिंह पुत्र जवान सिंह मोटरसाइकिल लेकर बाहर आया। आते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी हिम्मत सिंह से समझाइश कर रहे थे। इस दौरान आरोपी आवेश में आकर थाने में लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
प्रशासन
स्वच्छ भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ बिजली विभाग के कार्मिकों ने किया श्रमदान
October 1, 2026
12:52 pm
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm