Explore

Search

September 22, 2026 5:02 am

बेगूं में विधायक धाकड़ ने किया सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ

बेगूं। उपजिला चिकित्सालय बेगूं में विगत लम्बे समय से महसूस की जा रही सोनोग्राफी मशीन की जरूरत अब पूरी हो गई है। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने किया। सोनोग्राफी की सुविधा न होने के कारण मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। सोनोग्राफी मशीन के आने से यह समस्या अब दूर हो जाएगी और स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर