बीकानेर। शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति को लेकर नया शैक्षिक सत्र (2026-27) अप्रैल में शुरू करवाना चाहता है। एक अप्रैल से सत्र शुरू करने को लेकर कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। इस संबंध में 15 अक्टूबर को विभिन्न शिक्षक संगठनों के साथ हुई बैठक में भी सहमति की पालना के निर्देश शिक्षा ग्रुप एक विभाग ने जारी किए हैं। शिक्षा विभाग।ने दिसंबर में प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा।को अब 20 नवंबर से करवाने का निर्णय लिया है। वही आठवीं और पांचवीं की बोर्ड परीक्षा भी इस बार मार्च माह में आयोजित की जाएगी। पिछले साल पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 7 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल को संपन्न हुई थी। जबकि आठवीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक करवाई गई थी। इस साल पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तथा आठवीं बोर्ड की परीक्षा 10 मार्च से 20 मार्च तक करवाने की तैयारी है। नया सत्र अप्रैल से शुरू करवाने को लेकर प्रदेश में सभी परीक्षाएं 25 मार्च 2026 तक करवाने की योजना है। सरकार का प्रयास है कि वर्तमान सत्र (2025-26 ) की सभी वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च तक आयोजित कर 31 मार्च तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं। ताकि अगला सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जा सके।
●अर्द्धवार्षिक अगले महीने, निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या अपडेट नहीं
शिक्षा विभाग की ओर से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अगले महीने होगी। लेकिन अभी तक निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या पीएसपी पोर्टल पर अपडेट नहीं है। दरअसल, पिछले साल की तरह इस
बार भी 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्र
प्रकाशन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अपडेट नहीं होने के कारण डीईओ (पीएसपी)
माध्यमिक शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर 7 दिन में निजी
स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों की संख्या
पीएसपी पोर्टल से संबंधित मॉड्यूल में अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। कुछ जिलों से विद्यार्थियों की संख्यात्मक सूचना का आंकड़ा नहीं मिला है, इसलिए फिर से निर्देश जारी किए गए हैं।
◆10वीं का परिणाम जारी करने में रखनी होगी प्राथमिकता
नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो इसके लिए 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक तथा प्रायोगिक परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू करने के निर्देश
दिए गए हैं। वहीं 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने के साथ ही दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
पाठ्यक्रम में हो सकती है कटौती स्कूली स्तर की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल के बजाए मार्च में करवाने से पाठ्यक्रम में भी कटौती की जा सकती है। इस संबंध में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद दिशा निर्देश जारी किए जा सकेंगे है। 10वीं-12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत कोर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। इनके कोर्स में कटौती नहीं होगी।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़