Explore

Search

June 23, 2026 1:43 pm

चित्तौड़गढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े दो ऑटो को आग के हवाले किया

चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मोहर मंगरी में बीती रात को अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े दो ऑटो में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मामले में ऑटो मालिक कोतवाली पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया हैं। जानकारी के अनुसार शहर के मोहर मंगरी शिव प्रकाश सोनी व उसके भाई गोपाल सोनी के ऑटो घर के बाहर खड़े थे। देर रात को बाईक पर आए अज्ञात बदमाशों ने दो ऑटो में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख लोगों ने पानी से आग बुझाई। आग से ऑटो पूरी तरह जल कर कबाड़ हो गए। ऑटो मालिक ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में  जांच कर रही हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ऑटो में आग क्यों लगाई गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर