Explore

Search

September 23, 2026 4:58 pm

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदपुरा एवं एराल के गांवों में नींबू के आकार की ओलावृष्टि से किसानों के आंखों में आंसू पूर्व राज्यमंत्री जाडावत मौके पर पहुंचे। फसल खराबे को लेकर कल 3 फरवरी को पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ज्ञापन देंगे। चित्तौड़गढ़ में बेमौसम बारिश एवं तेज हवाओं व नींबू के आकार की ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों को फसलों में भारी नुकसान होने से पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत मौके पर पहुंचकर फसल खराबे का जायजा लिया, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत उदपुरा के चेनपुरिया, मोड जी का खेड़ा, जवानपुरा, बरसिंहजी का गुड़ा, धराणा, कानपुरा, बिहारीपुरा, सियालकुंड, एराल ग्राम पंचायत के खेरी, खरड़ी बावड़ी, गिलूंड में फसल खराबे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गांवों में नींबू के आकार की ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने मौके पर पहुंचा जहां पंचायत अध्यक्ष बबलू सिंह साथ रहे।क्षेत्र में अफीम की फसल, सरसों, गेहूं, लहसुन, चिया सीड्स, मेथी, जौ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है अफीम फसल खराब होने से किसानों को अफीम पट्टों के कटने का डर सता रहा है, खेत में कटी सरसों की फसल खीर गई है, गेहूं की खड़ी फसल आड़े पड़ गई है,पूर्व राज्यमंत्री ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान करे एवं अफीम विभाग को फसल खराबे को लेकर अवगत कराए, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, अफीम विभाग शीघ्र किसानों की पीड़ा समझकर राहत प्रदान करे किसानों के की पीड़ा है कि राम रूठ गया है राज से आशा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर