Explore

Search

March 3, 2026 9:49 pm

बेटे का गलाघोंट फंदे पर लटकाया फिर कुएं में मां ने लगाई छलांग

चित्तौड़गढ़। भादसोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ही दो साल के बेटे का गला घोंटकर फंदे पर लटका दिया और खुद अपनी जान देने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार भादसोड़ा थाना क्षेत्र के मोकमपुरा उर्फ फुटिया खेड़ा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई। विवाहिता 28 वर्षीय रूपमती देवी ने किन्ही कारणों से परेशान होकर अपने दो वर्षीय पुत्र आयुष का गला घोंटकर फांसी के फंदे पर लटका दिया और फिर खुद अपनी जान देने के लिए पास के कुएं में छलांग लगा दी। यह घटना देख आसपास की महिलाओं ने शोर मचाया।

वहाँ से गुजर रहे ओंकार लाल युवक ने महिला को बचाने के लिए कुएं में छलांग दी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को लोगों ने रस्से की सहायता से कुएं से बाहर निकाला। महिला को कुएं से बाहर निकालते ही उसने रोते हुए कहा कि उसने इपने दो साल के बच्चे का गला घोंटकर फंदे पर लटका दिया। ग्रामीणों ने घर पहुंचकर देखा तो मासूम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर भादसोडा थाना अधिकारी महेन्द्र गुर्जर मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया हैं और उससे पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर