Explore

Search

February 6, 2026 7:41 am

127 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 127 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व एस्कोर्टिंग करती एक कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल थाने के जाप्ता एएसआई जगदीश चन्द्र, हैड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, कांस्टेबल टंवरसिंह, राकेश कुमार, प्रेमाराम, सुनिल व श्रीभान सिंह के साथ सर्कल गश्त करता हुआ मोरवन टोल प्लाजा के पास पहुँच नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेडा की तरफ से एक सफेद रंग की संदिग्ध मारूती डिजायर कार आई जिसमे दों व्यक्ति बैठे हुए होकर पीछे आ रही मारूती एस-प्रेशो कार की एस्कोर्टीग करना बताया। पीछे-पीछे आ रही मारूती एसप्रेशो कार का चालक पुलिस वाहन मय जाप्ता को देख उक्त वाहन को छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। मारूती एस-प्रेशो कार की तलाशी ली गई तो उसमें 127 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व एस्कोर्टिंग करती कार सहित दोनों कारों को जब्त कर आरोपी 25 वर्षीय ईश्वर पुत्र अमरसिंह रावत निवासी बत्तीसडी पुलिस थाना कुकडेश्वर जिला नीमच एम.पी. एवं 25 वर्षीय कारूलाल पुत्र उदयराम धनगर निवासी रामखेडा पुलिस थाना रामपुर जिला नीमच एम.पी. को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में पुलिस पूछताछ में कार छोडकर भागने वाले व्यक्ति का नाम दिलखुश पुत्र सालीगराम रावत निवासी खेजडी पुलिस थाना कुकडेश्वर जिला नीमच बताया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर