Explore

Search

April 15, 2026 3:37 am

बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया ने नगर पालिका प्रशासक का संभाला पदभार

बेगूं। बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने गुरुवार को नगर पालिका बेगूं के प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में की गई है। वर्तमान नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला कलेक्टर के आदेश से सामरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्वाचित बोर्ड के गठन तक वे पालिका की समस्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रशासक नियुक्त। इस अवसर पर कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी (ईओ) विष्णु यादव, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़ सहित पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर