Explore

Search

September 24, 2026 12:50 am

महाशिवरात्रि पर झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में भीड़,राशमी उपखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राशमी। उपखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। परशुराम महादेव की तपोभूमि राशमी में तालाब मार्ग पर स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर और परशुराम भगवान की गुफा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। झाड़ेश्वर महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कस्बे सहित आसपास के कई गांवों से आए भक्तों ने भोलेनाथ को बिल्वपत्र, पुष्पहार, दूध, अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं। इस दौरान शिव भक्तों ने दिन भर शिवालयों पर अंगूर, जाफल, संतरे, मेवा, साबूदाना खिचड़ी और गाजर का हलवा जैसे विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर